छत्तीसगढ़

15 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति, भारत सिंह सिसोदिया को मिली सरगुजा की जिम्मेदारी, दीपक सिंह बिलासपुर जिलाध्यक्ष

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने रविवार को 15 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी हैं…

कोरिया जिले** के जिला अध्यक्ष के रूप में देवेंद्र तिवारी को नियुक्त किया गया है।
सक्ति जिले** में टिकेश्वर गबेल को जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
सरगुजा** जिले के जिला अध्यक्ष के रूप में भारत सिंह सिसोदिया को नियुक्त किया गया है।
जगदलपुर** से वेदप्रकाश पांडेय को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
बिलासपुर शहर** का अध्यक्ष दीपक सिंह होंगे।
नारायणपुर** जिले की कमान महिला नेत्री संध्या पवार के हाथों में सौंपी गई है।
गौरेला पेंड्रा** जिले के भाजपा अध्यक्ष के रूप में लालजी यादव का चयन किया गया है।
बालोद जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु चेमन देशमुख का चयन किया गया है।
सूरजपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु मुरलीधर सोनी का चयन किया गया है।
मुंगेली जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु दीनानाथ केशरवानी का चयन किया गया है।
रायगढ़ जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु अरुणधर दिवान का चयन किया गया है।
बलरामपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश जायसवाल का चयन किया गया है।
जशपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु भरत सिंह को चयनित किया गया है।
चौकी मोहला मानपुर जिले के भाजपा अध्यक्ष के रूप में नम्रता सिंह का चयन किया गया है।
कोरबा जिले के भाजपा अध्यक्ष पद हेतु मनोज शर्मा का चयन किया गया है।

Related Articles

Back to top button