सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: मैं चाहती हूं..टीएस सिंहदेव बने मुख्यमंत्री, सरगुजा दौरे पर जनजाति कल्याण मंत्री रेणुका सिंह ने क्या कहा.. पढ़िए

शिव शंकर साहनी@सरगुजा। (Ambikapur) जनजाति कल्याण राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरगुजा दौरे पर पहुंची. यहां मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं किस विकास की बात करूं। कांग्रेस सरकार ने जनता को नकली पूंछ दिखाकर सरकार बना ली है और झूठे प्रलोभन देकर सरकार बनाया। हमारे प्रदेश की जनता को ठग कर सरकार बनाया है। साथ ही कहा कि किसानों के  दो साल का बोनस नहीं मिल पाया है। अभी भी धान ख़रीदी हो रही है। जिसका पैसा अभी तक किसानों के खातों में नही आया है। इतना ही नहीं प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने को बात कही गई थी। (Ambikapur) लेकिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 36 प्रकार की घोषणा की थी। लेकिन अब तक एक भी घोषणा पूरी नही हुई है।(Ambikapur)  इस सरकार में अराजगता का माहौल बन गया है। जिस प्रदेश में नाबालिकों से आये दिन बलात्कार की घटना सामने आ रही है।

Chhattisgarh: दो खाद्य अधिकारियों पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित, ये हैं वजह

सरकार में मुख्यमंत्री के ढाई साल के फॉर्मूले को लेकर केंद्रीय मंत्री  रेणुका सिंह ने कहा कि मैंने भी सुना है कि इस तरह की बाते सामने आई थी। लेकिन जब कांग्रेस की सरकार प्रदेश में 68 सीटों के साथ सरकार बनाई तो इसमें संभाग के चार बड़े नेताओं ने अपने अपने दावे अपने क्षेत्र में किये थे। लेकिन इसमें भी एक सहमति बनी  ढाई साल के लिए भूपेश बघेल रहेंगे और ढाई साल के लिए टीएस सिंह देव मुख्यमंत्री मंत्री बनने में सहमति सुनने को मिली थी। लेकिन हमारे लिए तो अच्छा है की यहाँ से मुख्यमंत्री बनेंगे तो इस क्षेत्र के लोगो को लाभ मिलेगा। विकास की बहार देखने को मिलेगी और मैं यही चाहती हूं कि टीएस बाबा मुख्यमंत्री बने।

केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो तीन कानून लाया गया है। वह किसानों के हित मे बताया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से सटे राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तरप्रदेश  के जो किसान संगठन विरोध कर रहे है। उनके पीछे विपक्षी दल के लोग है। जिस तरह से खालिस्तान विरोधी नारे लगाए जा रहे हैं। जैसे इंदिरा गांधी की हत्या जैसे हुई है वैसे नरेंद्र मोदी की भी होगी इस तरह के नारे वहां लगाए जा रहे है..वह राष्ट्र विरोधी ताकते है। जो किसानों का हित नही चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button