Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: पंचायत सचिवों की हड़ताल पर लगा पूर्ण विराम, अनिश्चितकालीन हड़ताल हुई खत्म, जानिए कैसे

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। (Ambikapur) अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवों की हड़ताल 27 दिनों बाद खत्म हो गई है। पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव के आश्वासन के बाद पंचायत सचिवों ने प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल को समाप्त कर दिया है। (Ambikapur) पंचायत सचिवों की हड़ताल पर पूर्ण विराम लगने के बाद शासन और प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

(Ambikapur) आंदोलनकारियों से गिरी सूबे की सरकार को थोड़ी राहत मिली है। पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 27 दिनों बाद शनिवार को  समाप्त हो गई है। दरअसल पंचायत सचिव संघ पिछले 27 दिनों से 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके पंचायत सचिवों को शासकीय कर्मचारी घोषित करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठा हुआ था।

Video: इस वजह से भड़के बीजेपी के कार्यकर्ता, लगाया गंभीर आरोप, पढ़िए क्या है पूरा माजरा

सरकार के काफी प्रयास के बाद भी पंचायत सचिव संघ की हड़ताल जारी थी। लेकिन अनिश्चितकालीन हड़ताल के दरमियान पंचायत सचिव संघ की पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव लगातार बातचीत होती रही। कई बार हुई सरकार के साथ बातचीत के बावजूद बात नहीं बनी और 27 दिनों तक पंचायत सचिव संघ की प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रही। वहीं शनिवार को एक बार फिर पंचायत सचिव संघ का एक डेलिगेशन पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव से मुलाकात किया और इस दौरान सरकार और पंचायत सचिव संघ के बीच बात बन गई।

पंचायत मंत्री टीएस सिंह देव से शासकीय करण किए जाने का आश्वासन मिलने के बाद पंचायत सचिव संघ की प्रदेश स्तरीय अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। हालांकि पंचायत सचिव संघ का कहना है कि आश्वासन मिलने के बाद उनके द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित किया गया है न की हड़ताल समाप्त हुई है। यदि आने वाले दिनों में सरकार उन्हें शासकीय कर्मचारी घोषित नहीं करती है तो वे एक बार फिर हड़ताल पर बैठने को बाध्य हो जायेगे। गौरतलब है कि पंचायत सचिव के हड़ताल पर चले जाने की वजह से पंचायत स्तरीय कामकाज काफी प्रभावित हुआ है।

Related Articles

Back to top button