StateNewsदेश - विदेशमनोरंजन

आमिर खान करेंगे तीसरी शादी: 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग लेंगे सात फेरे, खुद किया कन्फर्म

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की खबरों पर मुहर लगा दी है।

आमिर ने पुष्टि की है कि वह 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ शादी करने जा रहे हैं। यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। इस खबर के सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म जगत में चर्चा तेज हो गई है।

एक इंटरव्यू में आमिर खान ने बताया कि वह इस समय अमेरिका में हैं और शादी की खबर पूरी तरह सही है। उन्होंने कहा कि दोनों ने अपने रिश्ते को एक नया नाम देने और अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला किया है।

आमिर के अनुसार, समय के साथ उनकी और गौरी की भावनाएं और मजबूत हुई हैं, जिसके बाद उन्होंने विवाह का निर्णय लिया।

आमिर ने कहा कि वह और गौरी एक-दूसरे को लेकर बेहद गंभीर हैं और लंबे समय से एक मजबूत रिश्ते में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके दिल में वह पहले से ही खुद को गौरी का पति मानते हैं और अब इस रिश्ते को आधिकारिक रूप देने का समय आ गया है।

गौरतलब है कि आमिर खान ने वर्ष 2025 में पहली बार सार्वजनिक रूप से गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार किया था। इसके बाद से दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए थे।

आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। दोनों का साल 2002 में तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने 2005 में फिल्म निर्माता और निर्देशक किरण राव विवाह किया। हालांकि वर्ष 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था।

अब 60 वर्ष की उम्र में आमिर खान एक बार फिर अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनके प्रशंसक इस नए सफर के लिए उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button