StateNewsदेश - विदेश

मॉल में कपल ने मॉल में शादी, घुटनों पर प्रपोज और सिंदूर भरा

गाजियाबाद। गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल में एक अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि लड़का घुटनों पर बैठकर लड़की को सबके सामने प्रपोज करता है। लड़की भी बिना झिझक घुटनों पर बैठकर प्रपोजल एक्सेप्ट करती है। इसके बाद लड़के ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा और उसे मंगलसूत्र पहनाया।

शादी के दौरान मॉल में बड़ी भीड़ जमा हो गई। लोग कपल के लिए तालियां बजाते और हूटिंग करते रहे। इस घटना का वीडियो तीन सीन में वायरल हुआ है। पहले सीन में लड़का घुटनों पर बैठकर प्रपोज करता है। दूसरे सीन में लड़की प्रपोजल स्वीकार कर घुटनों पर बैठती है और लड़का उसकी मांग में सिंदूर भरता है। तीसरे सीन में दोनों एक-दूसरे को गले लगाते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोग इसे आज की पीढ़ी की बोल्ड सोच और कम खर्चे वाली शादी बता रहे हैं, तो कुछ लोगों ने कपल के संस्कारों पर सवाल उठाए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी बिना किसी पंडित या मुहूर्त के हुई।

मॉल में हुई इस शादी ने लोगों को हैरान कर दिया। जबकि मॉल में मौजूद दर्शक इसे मनोरंजन के रूप में ले रहे थे और जोर-जोर से तालियां और हूटिंग कर रहे थे। फिलहाल, पुलिस और मॉल प्रशासन की तरफ से इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और कपल कौन हैं। यह शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और लोगों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Back to top button