ट्यूशन से लौट रही बच्ची पर कुत्तों ने हमला किया, 70 टांके लगे

अलवर। राजस्थान के अलवर में एक बार फिर कुत्तों का आतंक सामने आया है। कुत्तों ने ट्यूशन से लौट रही 12 साल की मासूम की हमला बोल दिया। कुत्तों ने मासूम को 50 से अधिक जगह नोचा है। कुत्ते बच्ची का एक पूरा कान खा गए, वहीं दूसरा कान आधा काट लिया। मासूम की हालत को देखकर डॉक्टर ने भी कहा कि यह भयावह मामला है।

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र में मीणापुरा गांव में सोमवार शाम करीब साढ़े 5 बजे हुई। बच्ची की मां कांता देवी ने बताया कि मेरी बेटी छठी क्लास में पढ़ती है। वह स्कूल की छुट्टी के बाद ट्यूशन गई थी। शाम 5 बजे ट्यूशन छूटने के बाद घर आ रही थी। घर से करीब एक किलोमीटर पहले खेत के पास 7 से 8 कुत्तों ने उसे घेर लिया और नोंचना शुरू कर दिया। मासूम के शरीर को कई जगहों से नोंचा, जिससे वो लहूलुहान हो गई। 

डॉक्टर बोले- 70 से अधिक टांके लगाए

अलवर जिला अस्पताल के डॉ. विवेक सैनी ने कहा- उनकी नजर में इतनी बुरी तरह डॉग बाइट का पहला मामला है। बच्ची के 50 से अधिक घाव है। मुंह, पीठ, जांघ और कमर से निचले हिस्से पर अधिक घाव है। मोटे तौर पर 18 से अधिक जगहों पर टांके लगे हैं। पूरे शरीर पर अलग-अलग जगह करीब 70 से अधिक टांके आए हैं। बालिका को रिकवर होने में 6 महीने का समय लगेगा।

Exit mobile version