ChhattisgarhStateNews

केंद्रीय जेल में सजायाफ्ता कैदी की मौत, प्रबंधन जुटा जांच में

अंबिकापुर। केंद्रीय जेल अंबिकापुर में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई, जिससे जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मृतक कैदी की पहचान 45 वर्षीय इंद्रपाल के रूप में हुई है, जो सूरजपुर जिले के कटकोना गांव का रहने वाला था।

इंद्रपाल को वर्ष 2021 में हत्या के एक मामले में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। पहले वह महेंद्रगढ़ उप जेल में बंद था, लेकिन वर्ष 2023 में उसे केंद्रीय जेल अंबिकापुर स्थानांतरित किया गया था। बताया जा रहा है कि हाल ही में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जेल प्रशासन द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जेल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button