Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
रायपुर

Raipur: समाज की मूल धारा में लौटे भगवती और तिलक साहू, 50 से अधिक पदाधिकारियों ने भी दिया समर्थन

रायपुर। (Raipur) अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा द्वारा अधिकृत प्रदेश साहू संघ से अलग सामानांतर संगठन चला रहे दो प्रदेश पदाधिकारियों ने समाज की मूल धारा में वापसी की है। उन्होंने अपनी वापसी के साथ ही सामानांतर संगठन के 50 से अधिक पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश साहू संघ को समर्थन देने की बात भी कही है।

(Raipur)प्रदेश साहू संघ के मीडिया संयोजक कौशल स्वर्णबेर ने बताया कि प्रदेश साहू संघ से अलग समानांतर संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष रहे भगवती साहू तथा प्रदेश महामंत्री रहे तिलक साहू ने समाज की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए प्रदेश साहू संघ में वापसी की है। प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी ने दोनों पदाधिकारियों को प्रदेश साहू संघ की वापसी कराते हुए भगवती साहू को प्रदेश साहू संघ का संगठन सचिव तथा तिलक साहू को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

AIRSTRIKE: आतंकियों का अंत, 50 खूंखारों पर आसमान से गिरे बम, हो गए टुकड़े-टुकड़े

(Raipur)प्रदेश अध्यक्ष हिरवानी ने कहा कि हमारे कुछ साथी दिग्भ्रमित होकर सामानांतर संगठन के साथ चले गए हैं लेकिन वे वहां अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहे हैं। कार्यकारी अध्यक्ष शांतनु साहू ने कहा कि समानांतर संगठन में गए कई लोग अब प्रदेश साहू संघ में लौटना चाह रहे हैं, उन सभी का स्वागत है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही सामानांतर संगठन चला रहे अनिल साहू की भी प्रदेश साहू संघ में वापसी हुई है।

Bihar रवाना होने से पहले सीएम- कांग्रेस महागठबंधन की ओर जनता का रुझान

Related Articles

Back to top button