Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बिलासपुर

‌Bilaspur: दुर्गा समितियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जल्द गाइडलाइन जारी करने की मांग

उपेन्द्र त्रिपाठी@बिलासपुर। (‌Bilaspur) शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति वालों ने जिला प्रशासन बिलासपुर को ज्ञापन देते हुए गाइडलाइन जारी करने का अनुरोध किया। बिलासपुर दुर्गा पूजा मनाने में देश के अग्रणी शहरों में एक जाना जाता है। कोरोना महामारी को देखते हुए जिला प्रशासन को गाइडलाइन जारी करने के लिए गुरुवार को सभी बिलासपुर के दुर्गा पूजा समिति के लोगों ने एडिशनल कलेक्टर बीएस उइके के माध्यम से कलेक्टर को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द गाइडलाइन जारी करने के लिए अनुरोध किया है। बिलासपुर एक धार्मिक नगरी है।

(‌Bilaspur)बिलासपुर की पहचान यहां होने वाले दुर्गा उत्सव लगभग 50 वर्षों से भी अधिक समय से हैं। दुर्गा उत्सव बिलासपुर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। वर्तमान समय में कोरोना महामारी का है और शासन प्रशासन  द्वारा समय-समय पर विभिन्न दिशा निर्देश जारी किए जाते हैं।

 

(‌Bilaspur)इसलिए सभी समिति वालों ने जिला प्रशासन से निवेदन किया है कि आगामी कुमार नवरात्र 17 अक्टूबर से प्रारंभ होने वाला है। नगर में लगभग 50 से अधिक समितियां हैं। जो दुर्गा उत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से संचालित करती है। इसलिए सभी समिति वालों ने जिला प्रशासन से आवश्यक दिशा निर्देश को गाइडलाइन जारी कर मांग की है। सभी समिति वालों को इसकी तैयारी के लिए समय मिल जाए। कृष्ण मोहन पांडेय,आशीष सोंथालिया, रौशन सिंह,बिजेंद्र तिवारी,मंटू दीक्षित और अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button