Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
जांजगीर-चांपा

Janjgir champa: पानी-पानी रे….बाढ़ से बेहाल ये गांव, जायजा लेने पहुंचे जिलाअध्यक्ष, कही ये बात , वीडियो

लाला उपाध्याय@जांजगीर-चाम्पा। (Janjgir champa) जिलाध्यक्ष आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्र विकासखंड जैजैपुर के खैरझिठी और भात माहुल पहुंचे। जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाके का मुआयना किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष डाँ.चौलेश्वर चन्द्राकर ने किसानों और जनता का पूरा सहयोग किया जाएगा। किसानों और जनताओं के लिए कांग्रेस के हर एक सिपाही आप के साथ हमेशा खडे रहेंगे।

(Janjgir champa) भात माहुल के सरपंच प्रतिनिधि विजय चन्द्रा द्वारा 40, से 50 लोगों को सुरक्षित उनके घर पहुंचाया गया। इस अवसर पर उपस्थित राम कुमार शास्त्री कांग्रेस प्रवक्ता,अनिल रत्थु राम चन्द्रा,खेम नाथ चन्द्रा गांव के ही बजरंग चन्द्रा, महेंद्र चन्द्रा, योगेश चन्द्रा,अन्य किसान उपस्थित रहे।

Corona: जिले में कोरोना विस्फोट, 2 डॉक्टर समेत मिले इतने नए मरीज, संक्रमित चिकित्सकों ने की ये अपील

(Janjgir champa) गौरतलब है कि प्रदेश में 3 दिन से हो रही लगातार बारिश की वजह से बोराई नदी उफान पर है। जिससे नदी पर बना पुल पूरा डूब चुका है। पुल से 1 किलोमीटर तक पानी भरा मिला है। जिससे भातमाहुल की आधी बस्ती बाढ़ की चपेट में हैं। गांव बरेकेल की आधी बस्ती भी पानी में डूब चुकी है। बाढ़ के कारण आवागमन थम गया है। वहीं ग्रामीणों का जीवन पूरा अस्त व्यस्त हो गया है।

इस क्षेत्र के किसानों की भूमि बाढ़ से प्रभावित हो गई है। जिसके कारण उन किसानों का फसल बर्बाद होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि इस बाढ़ के वजह से हमारा फसल बर्बाद हो गया। अब सरकार से फसल के बदले मुआवजा की मांग कर रहे है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button