Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
मुंगेली

Mungeli news: ऑनलाइन के प्रति बढ़ा रुझान, बच्चों ने किया ये काम, देखकर प्रशासन भी अवाक

गुड्‌डू यादव@मुंगेली। (Mungeli news) कलेक्टर  पी एस एल्मा के मार्गदर्शन में चल रहा पढ़ई तुंहर दुवार योजना के

अंतर्गत शिक्षक कई एक नवाचार कर रहे हैं।

ताकि सीखने की सतत प्रक्रिया को जारी रखा जा सके।

कई गॉवो में लाउडस्पीकर से,तो कई स्थानों पर पढ़ई तुहर मोहल्ला ,और ऑनलाइन द्वारा बच्चों की पढ़ाई अविरल गति से चलाया जा रहा है।

जिला शिक्षा विभाग की ओर से  व्ही पी सिंह डी एम सी  पी सी दिव्य जिला नोडल और राजेन्द्र सिंह क्षत्रिय जिला

मीडिया प्रभारी द्वारा ग्राम गीधा भाठापारा में प्रोजेक्टर द्वारा पिछले 1 सप्ताह से साम 7 बजे गली मोहल्ले में कक्षा संचालित किया जा रहा है।

पूरे मोहल्ले से 50 की संख्या में छात्र/छात्राये 2 घंटा अध्ययन कर रहे।

जहां बच्चे बेहद उत्साह के साथ कक्षा में उपस्थित हो रहे हैं |

(Mungeli news)जिले में उपरोक्त कक्षा बेहद रोचक और आकर्षक दिखाई पढ़ रहा है।

(Mungeli news) जहां बच्चे 7 बजे की क्लास को 6 बजे ही पढ़ने के लिये उपस्थित हो जा जाते है।

गली मोहल्ले में चल रही पढ़ाई एक मॉडल के रूप में संचालित किया जा सकता है।

वर्तमान में काफी स्कूलों के पास प्रोजेक्टर उपलब्ध है।

जिससे cgschool.in पोट्रल में अपलोडेड सामग्री का उपयोग कर पढ़ाई जारी रखा जा सकता है |

 Ayodha Ram Mandir:   दीप से जगमगा उठा मंदिर, युवा मोर्चा ने किया रामलला का गुणगान, देखिए विडियो

इसी तारतम्य में  जिज्ञासा और ऑनलाइन के प्रति बच्चों का रुझान बढ़ाने हेतु 2 अगस्त को सामाजिक अध्यन विषय

पर एक क्विज का ऑनलाइन लाइन आयोजन रखा गया था।

जिसमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी कु.बम्लेश्वरी ग्राम घोघरा को चकरभाठा प्राचार्य की ओर से 1100 रुपये

ऑनलाइन खाते में ट्रांसफर किया गया।

अगला क्विज 9 अगस्त को विज्ञान विषय पर रखा गया है।

जिसका पारितोषक  व्ही पी सिंह डी एम सी जिला शिक्षा मुंगेली की ओर से दिया जाएगा।

ठीक बाद आने वाले रविवार की क्विज प्रतियोगिता का पारितोषक 1100 रुपये  पी सी दिव्य जिला नोडल अधिकारी

पढ़ई तुंहर दुवार की ओर रखा जाएगा। जिसे एक अच्छा प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।

ताकि बच्चो  का रुझान पढ़ाई के प्रति बढ़ सके।

Related Articles

Back to top button