सोना-चांदी सस्ता हुआ: सोना 2,225 और चांदी 6,442 टूटी, फिर भी सालभर में रिकॉर्ड तेजी बरकरार

दिल्ली। सोने और चांदी की कीमतों में इस सप्ताह गिरावट दर्ज की गई है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 10 ग्राम पर 2,225 रुपए कम होकर 1.54 लाख रुपए रह गया है। पिछले सप्ताह 30 मई को इसकी कीमत 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी।
वहीं चांदी के दाम में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चांदी 6,442 रुपए प्रति किलो सस्ती होकर 2.63 लाख रुपए से घटकर 2.57 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।
हालांकि, सप्ताहभर की गिरावट के बावजूद साल 2026 में कीमती धातुओं ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। इस वर्ष अब तक सोने की कीमत में करीब 21 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।
31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम था, जो अब 1.54 लाख रुपए के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
चांदी ने भी इस साल निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। वर्ष की शुरुआत में चांदी का भाव 2.30 लाख रुपए प्रति किलो था, जो अब बढ़कर 2.57 लाख रुपए प्रति किलो हो गया है। यानी चांदी करीब 27 हजार रुपए प्रति किलो महंगी हुई है।
इस दौरान दोनों धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर भी छुआ। 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था।





