StateNewsदेश - विदेश

राजस्थान-MP समेत 15 राज्यों में गर्मी से मिलेगी राहत, बारिश का अलर्ट जारी

नई दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 15 से अधिक राज्यों में शुक्रवार से मौसम बदल सकता है। अगले तीन दिनों तक कई राज्यों में बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की संभावना जताई गई है।

बिहार के 32 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान लगाया गया है।

राजस्थान में भी मौसम विभाग ने जयपुर समेत 11 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर अब भी जारी है। बुधवार को श्री गंगासागर देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में भी हीटवेव का असर देखने को मिला।

महाराष्ट्र के नागपुर में गर्मी ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। पिछले तीन दिनों में रेलवे स्टेशन, सड़क और फ्लाईओवर के नीचे समेत सार्वजनिक स्थानों से 16 लोगों के शव मिले हैं। प्रशासन को आशंका है कि अत्यधिक गर्मी और लू के कारण इन लोगों की मौत हुई। बुधवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button