ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का सरगुजा-सूरजपुर दौरा: सरगुजा ओलंपिक और तिलहन मेला का करेंगे आगाज; कुदरगढ़ महोत्सव में 185 करोड़ की देंगे सौगात

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार, 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के महत्वपूर्ण प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वे संभाग स्तरीय ‘सरगुजा ओलंपिक’ का शुभारंभ करने के साथ ही किसानों और क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे।

मुख्यमंत्री का यह दौरा खेल, कृषि और संस्कृति के संगम के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:50 बजे अम्बिकापुर पहुंचेंगे।

सरगुजा ओलंपिक 2026: दोपहर 12 बजे पीजी कॉलेज ग्राउंड में बस्तर ओलंपिक की तर्ज पर आयोजित इस खेल महाकुंभ का उद्घाटन होगा। 21 से 23 मार्च तक चलने वाले इस आयोजन में 12 खेल विधाओं में 2000 से अधिक खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। विजेताओं को राज्य की खेल अकादमियों में सीधा प्रवेश और ‘यूथ आइकॉन’ का सम्मान मिलेगा।

दोपहर 1:40 बजे मुख्यमंत्री राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय में ‘राज्य स्तरीय तिलहन मेला’ का शुभारंभ करेंगे। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य खाद्य तेल उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाना है।

Related Articles

Back to top button