StateNewsदेश - विदेश

राज्यसभा चुनाव: NDA की 37 में से 22 सीटों पर जीत; विपक्ष को 10 सीटों का नुकसान

दिल्ली। देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव परिणामों ने एनडीए (NDA) के लिए बड़ी बढ़त सुनिश्चित की है।

सोमवार को घोषित परिणामों में एनडीए ने कुल 22 सीटें अपने नाम की हैं, जबकि विपक्ष (INDIA ब्लॉक) 15 सीटों पर सिमट गया। इस चुनाव से एनडीए को सीधे तौर पर 10 सीटों का फायदा हुआ है, वहीं विपक्ष को 10 सीटों का भारी नुकसान उठाना पड़ा।

37 में से 26 सीटों पर उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुन लिए गए थे। शेष 11 सीटों (बिहार, हरियाणा और ओडिशा) पर मतदान हुआ, जिसमें से 9 सीटें एनडीए के खाते में गईं और विपक्ष को केवल 2 सीटें मिलीं।

बिहार की पांचों सीटों पर एनडीए ने जीत दर्ज की। महागठबंधन की ओर से आरजेडी के एडी सिंह चुनाव हार गए।

हरियाणा की 2 सीटों पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। यहाँ भाजपा और कांग्रेस ने 1-1 सीट जीती। ओडिशा में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटें जीतीं, जबकि सत्ता से बाहर हुई बीजू जनता दल (BJD) को सिर्फ 1 सीट मिली।

इस जीत के साथ राज्यसभा में एनडीए की स्थिति और भी मजबूत हो गई है, जिससे आगामी महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित कराने में सरकार को आसानी होगी।

Related Articles

Back to top button