छत्तीसगढ़ChhattisgarhStateNews

पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025: सीएम साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

रायपुर। राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश के ग्रामीण अंचलों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मंच और सम्मान देना और उनकी हौसलाफजाई करना।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मीडिया द्वारा खिलाड़ियों को पहचान देने की इस पहल की सराहना की। उन्होंने आयोजकों और सभी सम्मानित खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह प्रयास युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करता है और उनके मनोबल को बढ़ाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि हर साल चयनित खिलाड़ियों को 50,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाती है, जिससे वे अभ्यास और प्रदर्शन में सुधार कर सकें। उन्होंने इसे एक प्रेरणादायक कदम बताया और कहा कि इससे छिपी प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिल रहा है।

सीएम साय ने मीडिया की भूमिका की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह संस्था प्रदेश के लोगों की आवाज बन चुकी है और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की भी शुभकामनाएं दीं और सभी से योग को दैनिक जीवन में शामिल करने का आग्रह किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, खेल मंत्री टंकराम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक किरण देव, अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button