StateNewsदेश - विदेश

कोरोना अपडेट: देश में अब तक 79 मौत, एक्टिव केसों की संख्या पहुंची 7134

दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामले दो दिन से कम हो रहे हैं, लेकिन खतरा अब भी बना हुआ है। शुक्रवार को राजस्थान और केरल में एक-एक मरीज की मौत हुई।

राजस्थान में 70 वर्षीय महिला की और केरल में 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत सांस लेने में तकलीफ के कारण हुई। राजस्थान में यह इस साल की दूसरी मौत है, जबकि केरल में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। देशभर में कुल एक्टिव केसों की संख्या घटकर 7134 रह गई है, जो गुरुवार को 7154 थी। अब तक कुल 79 मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 21 महाराष्ट्र में हुई हैं।

राम मंदिर में मजदूर पॉजिटिव

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में लगे एक मजदूर समेत 4 लोग संक्रमित पाए गए। दो मरीजों को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती किया गया है, बाकी को क्वारंटीन किया गया है।

राज्यवार एक्टिव केस की संख्या एक नजर में

  • केरल: 2055
  • गुजरात: 1358
  • दिल्ली: 714
  • राजस्थान: 713
  • महाराष्ट्र: 629
  • कर्नाटक: 395
  • प. बंगाल: 747
  • तमिलनाडु: 220
  • उत्तर प्रदेश: 251
  • तेलंगाना: 117
  • मध्य प्रदेश: 100
  • हरियाणा: 88
  • ओडिशा: 43
  • झारखंड: 25
  • बिहार: 36
  • छत्तीसगढ़: 42
  • आंध्र प्रदेश: 11
  • पुडुचेरी: 12
  • गोवा: 4
  • लद्दाख: 3
  • जम्मू-कश्मीर: 12
  • हिमाचल प्रदेश: 1
  • चंडीगढ़: 2
  • उत्तराखंड: 4
  • सिक्किम: 39
  • असम: 20
  • मणिपुर: 5
  • त्रिपुरा: 3

भारत में 4 नए वैरिएंट मिले

ICMR के अनुसार देश में LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1 नामक नए वैरिएंट मिले हैं। इनमें JN.1 सबसे आम है, जो इम्यूनिटी को कमजोर करता है। WHO ने इन्हें गंभीर नहीं माना, लेकिन निगरानी में रखा है।

Related Articles

Back to top button