देश - विदेश

दिल्ली में 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, चुनाव आयोग ने किया ऐलान

नई दिल्ली: दिल्ली में आज विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि यहां एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। चुनाव की अधिसूचना 10 जनवरी को जारी होगी। बता दें कि, 70 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो रहा है और नए सदन के गठन के लिए उससे पहले चुनाव होने हैं। दिल्ली में 2020 में 8 फरवरी को वोट डाले गए थे और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए गए थे।

गौरतलब है कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 67 सीटें हासिल कर बंपर जीत दर्ज की थी। वहीं, वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 70 में से 62 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा को वर्ष 2015 में 3 और 2020 में महज 8 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए बताया कि यहां एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को नतीजे आएंगे। 10 जनवरी को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी।

Related Articles

Back to top button