Uncategorized
नए साल की शुरुआत कंपकपाती ठंड के साथ…..2 जनवरी से तापमान में आएगी गिरावट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर अब बढ़ने वाला है और अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क (ड्राय) रहेगा। आज से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी, और 2 जनवरी तक न्यूनतम तापमान में 6 से 8 डिग्री तक कमी आने की संभावना है। रविवार को मनेन्द्रगढ़ और भरतपुर जिले में बारिश हुई, जबकि सबसे अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बलरामपुर में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री था, जो सबसे ठंडा रहा।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, 31 दिसंबर यानी नए साल के पहले दिन उत्तरी क्षेत्रों में शीतलहर की संभावना है। राजधानी रायपुर में मौसम साफ रहेगा, लेकिन ठंडक बढ़ने के साथ कोहरे की स्थिति बनी रहेगी, विशेषकर वन क्षेत्रों में कोहरा छाया रहेगा। रायपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है।