Uncategorized

महाराष्ट्र चुनाव के लिए शिवसेना की दूसरी लिस्ट जारी, कुडाल से निलेश राणे लड़ेंगे चुनाव


मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। वर्ली से मिलिंद देवड़ा को उम्मीदवार बनाया गया है। वर्ली से उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे चुनाव लड़ रहे हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में आदित्य ठाकरे वर्ली सीट से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। ऐसे में अब वर्ली की लड़ाई दिलचस्प हो गई है। 

कुडाल से निलेश राणे शिंदे गुट के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे। कुडाल में राणे का मुकाबला ठाकरे गुट के विधायक वैभव नाइक से होगा। मुरजी पटेल को अंधेरी ईस्ट से उम्मीदवार घोषित किया गया है। भावना गवली को रिसोड़ से उम्मीदवार घोषित किया गया है। पुरंदर से विजय शिवतारे को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

Related Articles

Back to top button