छत्तीसगढ़रायपुर

VIP रोड पर लगा लंबा जाम, लोगों की बढ़ी परेशानी

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के दौरे पर कल सुबह रायपुर आ रहीं हैं। राष्ट्रपति दौरे से पहले पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी किया है। यहां तक हवाई यात्रियों को भी दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुँचने को लेकर हिदायत दी गई है। लेकिन पुलिस एक दिन पहले से ही ट्रैफिक व्यवस्था संभाल लिया है। जिसकी वजह से वीआईपी रोड से एयरपोर्ट तक लंबा जाम लग गया हैं। इसके चलते तेलीबांधा वीआईपी तिराहे से एयरपोर्ट रोड पर जाम से लोगों को मशक्कत करना पड़ा। यह जाम करीब एक घंटे से अधिक रहा। यह भी बताया गया है कि आज शाम करीब 7.52 बजे राज्यपाल दंपत्ति श्रीराम मंदिर दर्शन के लिए गई थी। इसे लेकर की गई व्यवस्था के चलते भी यहां जाम रहा।

Related Articles

Back to top button