देश - विदेश
रतन टाटा के अंतिम दर्शन कर रहे लोग, दोपहर बाद होगा अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर पूरे देश की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है। देश-विदेश में रहने वाले भारतीयों ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। महाराष्ट्र-झारखंड सहित कई राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया। पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया है। रतन टाटा का पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे से दर्शन के लिए NCPA में रखा जाएगा।