देश - विदेश

एम्पिल तूफान के चलते बिगड़े हालात, 600 से अधिक उड़ानें रद्द; हाई-स्पीड ट्रेन सेवाएं प्रभावित

नई दिल्ली एम्पिल तूफान ने जापान में तबाही मचा दी हैं। खतरे को देखते हुए लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी है। तूफान की वजह से तेज हवाएं चल रही हैं साथ ही 600 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। मौसम विभाग ने लोगों को घरों के अंदर रहने और खतरों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। कंपनियों ने कर्मचारियों से जल्दी घर लौटने का आग्रह किया है। 

तेज गति से चल रही हैं हवाएं

तूफान की वजह से जापान ने सैकड़ों उड़ानों को रोक दिया गया है साथ ही लगभग 10,000 घरों को खाली करने की सलाह दी गई है। टाइफून एम्पिल को “बहुत मजबूत” श्रेणी में रखा गया है। तूफान टोक्यो के पास तक पहुंच गया है। तूफान की वजह से 216 किलोमीटर प्रति घंटे (134 मील प्रति घंटे) की रफ्तार से हवा चल रही है। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली भी गुल हो गई है। 600 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी गईह हैं, जिससे लगभग 120,000 यात्री प्रभावित हुए है। तूफान के चलते टोक्यो और नागोया के बीच हाई-स्पीड शिंकानसेन ट्रेन सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

Related Articles

Back to top button