देश - विदेश

अग्निवीर को लेकर इस राज्य में बड़ा ऐलान, पुलिस व माइनिंग गार्ड की भर्ती में दिया जाएगा रिजर्वेशन


चंडीगढ़।  अग्निवीर को लेकर बड़ा ऐलान किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार अग्निवीरों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही राज्य की ग्रुप C और D भर्ती में भी उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी। वहीं, अपना बिजनेस करने के लिए बिना ब्याज के लोन भी दिया जाएगा। इस ऐलान से माना जा रहा कि राज्य के नौजवान अग्निवीर भर्ती को लेकर उत्साहित होंगे।

सरकार ने क्या- क्या दिए

हरियाणा सरकार ने ऐलान किया है कि अग्निवीर जवानों को पुलिस भर्ती और माइनिंग गार्ड की भर्ती में 10 फीसदी का रिजर्वेशन दिया जाएगा। साथ ही राज्य की ग्रुप B और C भर्ती में 3 साल की आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इसके अलावा ग्रुप C भर्ती में 5 फीसदी और ग्रुप बी में 1% आरक्षण दिया जाएगा।। वहीं, अगर कोई अग्निवीर जवान अपना बिजनेस करना चाहे तो उसे अपना काम शुरू करने पर 5 लाख तक का बिना ब्याज कर्ज दिया जाएगा। साथ ही कंपनियों के लिए भी कहा कि अगर कोई इंडस्ट्रियल यूनिट अग्निवीर को 30,000 रुपये प्रति माह से अधिक सैलरी देती है, तो हमारी सरकार उस कंपनी को 60,000 रुपये प्रति वर्ष की सब्सिडी देगी…’

Related Articles

Back to top button