देश - विदेश

उल्हासनगर गोलीकांड: महेश गायकवाड़ के शरीर से निकली 6 गोलियां, बीजेपी विधायक समेत 3 गिरफ्तार

ठाणे। उल्हासनगर में पुलिस थाने के अंदर बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को गोली मार दी। बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ समेत 3 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले की जांच ठाणे क्राइम ब्रांच कर रही है। जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसीपी निलेश सोनावने के नेतृत्व में ठाणे क्राइम ब्रांच इस मामले की जांच में जुट गई है।

दरअसल बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ और शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड़ के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष उल्हासनगर के हिल लाइन पुलिस थाने पहुंचे थे। जहां बहस के दौरान बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता महेश को 6 गोली मार दी। गोलीबारी में महेश के अलावा एक अन्य नेता राहुल पाटिल भी बुरी तरह घायल हुए। इसके बाद दोनों ही नेताओं को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। हालांकि पुलिस ने बीजेपी विधायक गणपत गायकवाड़ को गिरफ़्तार कर लिया है और मामले की जांच में अब ठाणे क्राइम ब्रांच की एंट्री हो गई है।

पुलिस ने फायरिंग मामले में बीजेपी के विधायक गणपत गायकवाड और अन्य दो लोगों को गिरफ्तार किया है। हिल लाइन पुलिस ने कुल 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिसमें से 3 लोगों को गिरफ्तार किया और बाकी 3 आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने आईपीसी आईओ धारा 307,120 बी, 143,147, 148, 149, 109, 323, 504 सहित आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

Related Articles

Back to top button