छत्तीसगढ़राजनीति

3 को छत्तीसगढ़ में बनेगी बीजेपी की सरकार..फिर से प्रदेश में खिलेगा कमल: अरुण साव

रायपुर। एग्जिट पोल पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का बयान सामने आया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि एग्जिट पोल सीमित सैंपल साइज का होता है। भारतीय जनता पार्टी का सैंपल साइज बहुत बड़ा है। हमारे पास कार्यकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है मैं डेढ़ साल से पूरे छत्तीसगढ़ में घूम रहा हूं। एक-एक विधानसभा में गया जनता से संवाद किया। कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मैं बहुत स्पष्ट रूप से कह सकता हूं कि छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को जब मतगणना होगी, तब भाजपा की सरकार बनेगी। कमल खिलेगा।

Related Articles

Back to top button