
नितिन@रायगढ़। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से शहरी विकास कार्यों के लिए होने वाले विभिन्न निर्माणों का भूमि पूजन रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक के हाथों सम्पन्न हुआ। बताया जा रहा है कि ये सभी निर्माण वार्ड क्रमांक 4 और 5 में ही करवाएं जाएंगे।
इन कार्यों और उनकी लागत के विषय में महापौर जानकी काटजू ने बताया कि हमारे लोकप्रिय विधायक श्री नायक जी की उपस्थिति में इन दोनो वार्डों के लिए जिन कार्यों का भूमि पूजन संपन्न हुआ है उनमें जवाहर नगर कार्मेल स्कूल के पीछे एक स्टार वाटर ड्रेन(पुलिया)और गणेश राम यादव के घर से कृष्णा काम्प्लेक्स वाली मुख्य मार्ग तक सी.सी.सड़क रोड का निर्माण जिसकी लागत 49 लाख 30 हजार होगी.इसके अलावा रामभाटा अभिषेक बेहरा घर से पद्मिनी उपाध्याय घर तक एक अन्य स्टार वाटर ड्रेन ( पुलिया ) जो18 लाख 32 हजार की लागत से बनेगा तथा राम भाटा में एक सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन 12 लाख 70 हजार की लागत से बनकर तैयार होगा। निगम के ई ई के बताए अनुसार स्थानीय लोगों की मांग पर अन्य छोटे बड़े आवश्यक कार्यों के लिए राशि सुरक्षित रखी गई है।