
आनंद मिश्रा@बलरामपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां ईंट भट्ठे के ऊपर सो रहे 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी शराब के नशे में थे। सभी रात में कंबल ओढ़कर सो गए थे। मगर सुबह उठे ही नहीं। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।मामला गणेशमोड़ चौकी क्षेत्र का है।।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत खजुरी अंतर्गत कोटपाली निवासी राजदेव(28) ने अपनी ही जमीन पर ईंट भट्ठा बनाया है। भट्ठे में रविवार की दोपहर आग लगाया। शाम को जब सभी कर्मचारी काम कर वापस लौट गए तब राजदेव ने अपने जीजा समेत 2 लोगों को भट्ठे पर बुलाया। उससे पहले चारों ने मिलकर शराब पी। फिर सीढ़ी के सहारे चारों भट्ठे पर चढ़े और कंबल ओढ़कर सो गए।
आसपास के लोग मौके पर पहुंचे
जानकारी मिली है कि शराब के नशे में होने के कारण रात को ही अजय चोरवा नीचे गिर गया। फिर भी उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था और वह जमीन पर ही सो गया। उधर बाकी के तीनों शख्स कंबल ओढ़कर सो रहे थे। इस बीच जब अगले दिन अजय उठा और आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे।
दम घुटने से मौत की आशंका
राजदेव ने ईंट पकाने के लिए लकड़ी से भट्ठे में आग लगाई थी। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए वे भट्ठे की मेड़ में चढ़ गए थे। रात को कंबल ओढ़कर सोने के कारण तीनों का दम घुट गया होगा। लकड़ी के धुएं के चलते ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उनका दम घुटने की आशंका है।