
अनिल गुप्ता@दुर्ग। मंदिर में अवैध रूप से रखे डेटोनेटर मे ब्लास्ट हो गया। डेटोनेटर की चपेट में आने से एक बच्चा घायल हो गया। बच्चे का उपचार नंदिनि हॉस्पिटल में जारी है। अज्ञात लोगो ने मंदिर परिसर में अवैध रूप से डेटोनेटर रखा गया था। मंदिर को उड़ाने की साजिश थी। हरदी गांव के बजरंगबली के मंदिर में अवैध रूप से डेटोनेटर और बैटरी रखा गया था। नंदिनी पुलिस ने अज्ञात लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।