
गयानाथ@कोरबा। जंगल मवेशी चराने गई 8 साल की बच्ची से 16 वर्षीय नाबालिग युवक ने दुष्कर्म किया है। कोरबा जिले के बांगो थाना अंतर्गत ग्रामीण इलाके की घटना है। माता पिता के खेत जाने के बाद कन्या मवेशी चराने जंगल गई हुई थी। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग युवक ने कन्या के साथ घटना को अंजाम दिया। रिश्ते में दोनों चाचा भतीजी लगते थे।
कन्या घर वापस लौटी तो सुस्त थी। खेत से वापस लौटे माता-पिता ने जब इस दृश्य को देखा तो पुत्री से कारण पूछा तब कन्या ने डरी सहमी घटना की जानकारी दी।पीड़िता कन्या को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।