Korba: नहर में डूबा 15 साल का लड़का, दोस्तों को बोला तैरना आता है, फिर लगा दी छलांग, 7 घंटे बाद भी सुराग नहीं

कोरबा। जिले में एक लड़का नहर में डूब गया। 15 साल का शौर्य गुप्ता अपने 4 दोस्तों के साथ सुबह 11 बजे के करीब बाईं तट नहर में नहाने गया हुआ था। कपड़े उतारकर सीधे नहर में कूद गया। शौर्य जैसे ही नहर में कूदा वो गहराई में चल गया। इसके बाद वो आगे बहता हुआ चले गया। ये देखकर उसके दोस्तों ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग भी लगाई। काफी प्रयास किया। मगर वो उसे ढूढ नहीं सके। इसके बाद इस बात की जानकारी उसके परिजनों और पुलिस को दी गई। घटना के 7 घंटे बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। मौके पर पहुंचे गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हैं। मामला CSEB चौकी क्षेत्र का है।
खबर लगते ही परिजन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। बाद में गोताखोरों को भी बुलाया गया। तब से उसकी तलाश की जा रही है। पर अब तक उसका कुछ पता नहीं चला है। इधर, घटना के बाद से ही लड़के मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।