जांजगीर-चांपा

Janjgir: फांसी के फंदे से लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव, सुबह पड़ोसियों ने देखा, फिर पुलिस को दी सूचना, एसपी कार्यालय में थी पदस्थ

 

जांजगीर। जिले में मंगलवार सुबह एक महिला पुलिस कांस्टेबल का शव सरकारी क्वार्टर में फांसी के फंदे से लटका मिला है। सुबह पड़ोसियों की नजर खिड़की पर पड़ी तो अंदर सीमा फर्रे फांसी से लटकी हुई थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।  मामला जांजगीर कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक महिला कांस्टेबल सीमा फर्रे (30) पुत्री मनीराम फर्रे जांजगीर के एसपी कार्यालय में पदस्थ थी। उसकी साल 2013 में पुलिस कांस्टेबल के तौर पर भर्ती हुई थी। वह यहां पुलिस कॉलोनी निलयम के सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहती थी। पुलिस ने सीमा का शव फंदे से लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची तब तक सीमा की मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। उनके आने के बाद पंचनामा होगा।

Related Articles

Back to top button