CG: धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का सीएम ने किया अवलोकन, खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित

बस्तर। धरमपुरा क्रीड़ा परिसर का मुख्यमंत्री ने अवलोकन किया। निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप निर्माण हो रहा है। खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हो रहा है। 400 मीटर सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक के निर्माण में अंतर्राष्ट्रीय मापदंडों के आधार पर विश्व के सबसे एडवांस मैटेरियल का हो उपयोग रहा है। ट्रेक एंड फील्ड के सभी स्पर्धाओं का आयोजन हो सकेगा। पहली बार मेन ट्रेक के साथ 200 मीटर के वार्मअप सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण हुआ। ऐसी सुविधा छत्तीसगढ़ में सिर्फ बस्तर में उपलब्ध हैं।
27 एकड़ में विकसित हो अत्याधुनिक खेल परिसर
धरमपुरा में 27 एकड़ में अत्याधुनिक खेल परिसर विकसित हो रहा है। 16 करोड़ 56 लाख की लागत से 4 बडे खेलों के लिए मैदान तैयार हो रहे हैं। एथलेटिक्स, तीरंदाजी, वालीबाल, हैंडबाल, खोखो, कबड्डी के लिए इंडोर स्पोर्ट हॉल का निर्माण हुआ। एक खेल मैदान के साथ लांग जंप, हाई जंप के लिए भी स्थान है।
7 करोड़ 46 लाख की लागत से 400 मीटर के 8 लेन एथलेटिक्स ट्रेक का निर्माण हो रहा है। 4 करोड़ 72 लाख की लागत से 200 मीटर के 6 लेन प्रेक्टिस ऐथलेटिक्स ट्रेक तथा तीरंदाजी सह ट्रेनिंग सेंटर का निर्माण होगा। 4 करोड़ 38 लाख की लागत से मल्टीपरपज इंडोर स्पोर्ट्स हॉल का निर्माण होगा। पैवेलियन में एक साथ 1550 दर्शक बैठ सकेंगे। 340 चार पहिया पार्किंग के लिए जगह है।