Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
सरगुजा-अंबिकापुर

Ambikapur: धान खरीदी नहीं होने से किसान परेशान, इधर बीजेपी ने दिया समर्थन, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की ये मांग

शिव शंकर साहनी@अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ में 31 जनवरी तक धान की खरीदी होनी है। ऐसे में प्रदेश भर में कई किसान है जो अब तक समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच पाए है।

बीजेपी का आरोप है कि प्रदेश भर में मात्र 57 प्रतिशत किसानों से धान खरीदी की गई है। जबकि 43 प्रतिशत किसानों से धान खरीदना करना बाकी है। वही बचे हुए किसानों की समस्या को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा ने सभी जिलों में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

सरगुजा जिले में भी भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जनमजय मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। साथ ही धान खरीदी के तिथि को बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा भाजपा किसान मोर्चा की मांग है कि जिन किसानों को दलहन तिलहन में नुकसान हुआ है उन्हने प्रधानमंत्री फसल बीमा का लाभ मिले। साथ ही प्रदेश सरकार पीड़ित किसानों को आपदा प्रबंधन के तहत मुआवजा का वितरण करें। 

Related Articles

Back to top button