Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
बेमेतरा

Bemetara: जब घर के बाहर खेल रहे तीन मासूम बच्चों के ऊपर गिरी दीवार….गांव में पसरा मातम

दुर्गा प्रसाद सेन@बेमेतरा। (Bemetara) जिले के साजा इलाके के ग्राम चोरभट्टी में दर्दनाक हादसा हो गया। जब घर के पास खेल रहे तीन मासूम बच्चों के ऊपर में कच्ची दीवार गिर गई। जिससे मौके पर ही दो मासूमों की मौत हो गई। एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। (Bemetara) जैसे ही इस बात की जानकारी घरवालों और ग्रामीणों को लगी अफरा-तफरी मच गई।

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री की मंत्रियों और विधायकों के साथ दिल्ली से रायपुर वापसी, एयरपोर्ट परिसर में पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था,

(Bemetara) तत्काल जैसे तैसे करके उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जहां दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। एक को गंभीर रूप से घायल होने पर रायपुर रेफर किया गया है।

 बताया जा रहा है कि कच्ची दीवार के पास तीनों मासूम बच्चे खेल रहे थे। इसी दरमियान यह हादसा हो गया। मृतकों में एक बच्ची और एक बालक है। जिनकी उम्र 5 साल से 9 साल के बीच की है। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मौके पर साजा पुलिस जांच कर रही है।  

Related Articles

Back to top button