Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
क्राईम

Gangster vinod bihari arrested: एक्शन मोड में एसपी, 3 महीने से फरार चल रहा संजय बिहारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भिलाई के होटल में छिपे बैठा था, 35 से अधिक मामले दर्ज

दुर्ग। (Gangster vinod bihari arrested) दुर्ग के नए एसपी प्रशांत अग्रवाल ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इसके साथ ही एसपी एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। एसपी के निर्देशन पर अवैध काराबोर और अपराधियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी बीच शराब तस्करी के मामले में फरार गैंगेस्टर संजय बिहारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संजय शराब तस्करी के मामले में 3 महीने से फरार चल रहा था। पुलिस ने संजय को उसके ही दीपक नगर स्थित होटल से गिरफ्तार किया है। (Gangster vinod bihari arrested)संजय पर अकेले मोहन नगर पुलिस स्टेशन में ही 35 मामले दर्ज थे। इसके अलावा दुर्ग जिले के पदभनाबपुर चौकी और धमतरी जिले में भी संजय के खिलाफ केस दर्ज था।

(Gangster vinod bihari arrested)बता दें कि दुर्ग पुलिस ने बीते दिनों गैंगस्टर संजय बिहारी के भाई विनोद बिहारी को ​भी गिरफ्तार किया था। पुलिस ने विनोद बिहारी को मध्यप्रदेश के सतना से गिरफ्तार किया था। विनोद बिहारी पर डरा धमका कर अवैध रूप से रकम वसूली करने का आरोप है।

1994 में पहली बार दर्ज हुआ था केस

संजय ने 1994 से लेकर अब तक दुर्ग जिले के अलग-अलग इलाकों में मारपीट,अपहरण जैसी वारदातों को अंजाम दिया था। इसके अलावा उपद्रव करना, शांति भंग करना जैसे मामलों पर भी उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। धमतरी के कुरुद थाने में आर्म्स एक्ट के तहत संजय के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। वहीं 22 मार्च 2021 को उसके खिलाफ शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से ही वो फरार चल रहा था। संजय पर 15 से अधिक आपराधिक मामले और 20 से अधिक प्रतिबंधात्मक मामले दर्ज हैं।

Related Articles

Back to top button