Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनांदगांव

Rajnandgaon: एक दिवसीय राजनांदगांव प्रवास पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री, डॉक्टर्स डे पर किया डॉक्टरों का सम्मान

ललित सिंह ठाकुर@राजनादगांव। (Rajnandgaon) पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह आज एक दिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे। निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान किया।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टर्स डे के अवसर पर डॉक्टरों का सम्मान किया। सम्मान समारोह में सांसद संतोष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉक्टर संदीप चंद्राकर सहित डॉक्टर सीएस मोहबे, डॉक्टर प्रकाश खुटे आदि का श्रीफल और शाल भेंटकर सम्मान किया। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से डाक्टरों ने दिन रात मरीजों की सेवा की है, (Rajnandgaon) वह सराहनीय कार्य है. वही डॉ रमन सिंह ने कहा कि सभी को वैक्सीन लगाने की अपील की. साथ ही कहा कि हम सब ने सपरिवार वैक्सीन लगा ली है आप भी लगाएं और लोगों को भी लगाने की प्रेरणा दें।

(Rajnandgaon)डॉक्टर्स डे पर पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा किए गए सम्मान पर डॉक्टरों ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ मोहबे ने पुरानी बातों को याद किया और कहा कि डॉ रमन सिंह ने भी राजनांदगांव में इन्टरशिप किया है, वे भी यहां रात दिन अपनी सेवाएं दिये हैं।

Related Articles

Back to top button