Uncategorized
Dantewada: 10-10 हजार के 5 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर, एक महिला निकली संक्रमित

दंतेवाड़ा। (Dantewada) सरकार की लोन वर्राटू अभियान से प्रेरित होकर नक्सलियों का सरेंडर करना जारी है। इसी बीच 10-10 हजार के 5 इनामी नक्सलियों ने पुलिस के समक्ष सरेंडर किया। बताया जा रहा है कि नक्सली विचारधारा से तंग आकर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। कोरोना जांच में 1 नक्सली संक्रमित पाया गया है।
वहीं 13 मई गुरुवार को कांकेर में एक नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया था। दोनों नक्सली कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना पॉजिटिव होने के बाद दोनों नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया था। दोनों नक्सलियों को कोविड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बिगड़ते स्वास्थ्य कारणों से दोनों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।,…