बिलासपुरक्राईम

Bilaspur: बुटिक सेंटर चलाने वाली महिला ने PWD के कार्यपालन अभियंता पर लगाया रेप का आरोप, आरोपी मौके से फरार

बिलासपुर। (Bilaspur) शहर में बुटिक सेंटर चलाने वाली महिला ने PWD के कार्यपालन अभियंता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत मेॉं बताया कि साल 2019 में आरोपी मधेश्वर प्रसाद साड़ी खरीदने के लिए अपने नूतन कॉलोनी स्थित आवास बुलाया था।

जहां उसने पानी में नशीला पदार्थ मिला दिया। जिससे बेहोश हो गई। (Bilaspur) फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बदनामी और सरकारी नौकरी का झांसा देकर उसके साथ लगातार रेप करता रहा।

(Bilaspur) जब ईई का कबीरधाम ट्रांसफर हुआ और महिला को नौकरी भी नहीं मिली तब उसे अपने साथ हुए धोखे और गलत होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ सरकंडा थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज करवाया है।

सरकंडा थाना प्रभारी जेपी गुप्ता ने बताया कि पीडब्लूडी के ईई मधेश्वर प्रसाद के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध पंजीबद्ध किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने घर पर भी दबिश दी गई थी,लेकिन वह फरार हो चुका था।

Related Articles

Back to top button