Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
राजनीति

Congress: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस का केंद्र सरकार पर वार, कहा- डीजल के बढ़ते हुए दाम और राज्यों की घटती हुई हिस्सेदारी वस्तुओं के मूल्य बढ़ाने का काम

रायपुर। (Congress) पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर  कांग्रेस ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ना केवल पेट्रोल –डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल डीजल में सेस के नाम से एक्साइचज ड्यूटी कम की गई और सेस बढ़ा दिया गया। ताकि राज्यों को उनका हिस्सा ना देना पड़े।

(Congress) इस एक फैसले से छत्तीसगढ़ के 1 हजार करो़ड़ का नुकसान पहुंचाया है। इस प्रकार पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए दाम और राज्यों की घटती हुई हिस्सेदारी केंद्र की भाजपा सरकार इसके द्वारा वस्तुओं के मूल्य बढ़ाने का काम कर रही है। जब परिवहन लागत बढ़ रही है। और ईधन की कीमत बढ़ने से वस्तुएं और महंगी हो रही है।

(Congress) महंगाई सुरसा की तरह मुंह फैला रही है। और केंद्र की भाजपा सरकार किसान कानून में जमाखोरी की छूट दे रही है। जमाखोरी मुनाफाखोरी को प्रोत्साहन देने का काम कर रही है। जनविरोधी कृत्य कर रही है। महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। इसके खिलाफ कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया में बड़ा अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button