Raipur: शासकीय कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन और रैली, मुख्यमंत्री को सौंपेगे ज्ञापन, घोषणा पत्र में किए गए वादों को दिलाएंगे याद

रायपुर। (Raipur) ‘कमल रख मशाल उठा’ के तहत प्रदेश भर के शासकीय कर्मचारी आज रायपुर में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन और रैली निकालेंगे। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के बैनर तले आंदोलन कर रहे हैं। आज प्रदर्शन करते हुए कर्मचारी रैली निकालकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपेगे।
(Raipur) तीसरे चरण के आंदोलन में सरकार के घोषणा पत्र में शासकीय कर्मचारियों के लिए किए गए वादों को याद दिलाएंगे।
(Raipur) गौरतलब है कि शासकीय कर्मचारी 14 सूत्रीय मांगों को लेकर लगातार आंदोलनरत हैं। आंदोलन का यह तीसरा चरण हैं। प्रदेशभर के शासकीय कर्मचारियों ने 1 दिसंबर से आंदोलन का आगाज कर दिया।
आंदोलन के पहले दिन यानी कि 1 दिसंबर को शासकीय कर्मचारियों ने सभी जिला कलेक्ट्रेट में हाथों में मशाल लेकर विरोध प्रदर्शन किया था। फिर दूसरे चरण 11 दिसंबर को जिला मुख्यायलयों में धरना प्रदर्शन किया गया था।