गणतंत्र दिवस पर 982 पुलिस कर्मियों को सेवा मेडल: 125 को वीरता पुरस्कार, जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा सम्मान

दिल्ली। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर ब्रिगेड, होमगार्ड, सिविल डिफेंस और करेक्शनल सर्विस से जुड़े कर्मियों के लिए गैलेंट्री अवॉर्ड्स और सेवा मेडल्स की घोषणा की है। इस बार कुल 982 कर्मियों को उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें 125 वीरता पदक (गैलेंट्री मेडल) शामिल हैं।

सबसे ज्यादा 45 वीरता पदक जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन थिएटर में तैनात कर्मियों को मिले हैं। इसके बाद नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत 35 और पूर्वोत्तर राज्यों में तैनात 5 कर्मियों को वीरता पदक दिया गया है। इसके अलावा फायर ब्रिगेड सर्विस के 4 बचावकर्मियों को भी साहसिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है।

कुल 982 पुरस्कारों में 125 गैलेंट्री मेडल, 101 प्रेसिडेंट सर्विस मेडल (PSM) और 756 मेरिटोरियस सर्विस मेडल (MSM) शामिल हैं। राज्यवार देखें तो जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 33 वीरता पदक मिले हैं। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस को 31, उत्तर प्रदेश पुलिस को 18 और दिल्ली पुलिस को 14 पदक दिए गए हैं।

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) में CRPF एकमात्र बल है, जिसे 12 वीरता पदक मिले हैं। वहीं CBI के 31 अधिकारियों को प्रेसिडेंट और मेरिटोरियस सर्विस मेडल से सम्मानित किया गया है। इनमें कोलकाता के RG कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस की जांच करने वाले CBI के जॉइंट डायरेक्टर वी. चंद्रशेखर भी शामिल हैं।इन सम्मानों को सुरक्षा बलों के अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण की पहचान माना जा रहा है।

अवार्ड्स का वर्गीकरण

Exit mobile version