छत्तीसगढ़कोंडागांव

पुलिस जवान ने खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल

कोण्डागांव। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। पुलिस जवान ने खुद को गोली मार ली है। बताया जा रहा है जवान कुधुर पुलिस कैंप में तैनात था। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है। घायल जवान का नाम वीरेंद्र चिंडा है। जो कि धमतरी का निवासी है। गोली जवान के पेट में लगी है। जो पांचवी वाहनी एफ कंपनी का जवान है। गोली मारने का कारण अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button