छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में कोरोना के 3318 नए मरीज, 10 संक्रमितों ने तोड़ा दम, देखिए जिलेवार आंकड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 3318 नए मरीज सामने आए  है। वहीं 4382  मरीजों ने कोरोना को मात दे दी है, जिसके बाद उन्हें  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 10  मरीजों  की जान चली गई  है । 

 प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 413, राजनांदगांव से 133,  बालोद से 19, बेमेतरा से 20, कबीरधाम से 32,  रायपुर से 1050, धमतरी से 118,  बलौदाबाजार से 46,  महासमुंद से 51, गरियाबंद  से 26, बिलासपुर से 166,  रायगढ़ से 133, कोरबा से 124,  जांजगीर-चांपा से 206,  मुंगेली से 7,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 8,  सरगुजा से 157,  कोरिया से 50, सूरजपुर से 114,  बलरामपुर से 6, जशपुर से 146, बस्तर  से 57, कोंडागांव से 4,  दंतेवाड़ा से 19, सुकमा से 15,  कांकेर से 158, नारायणपुर 21,  बीजापुर से 19  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 11 लाख 08 हजार 450   गई है , जिसमें से 29180   एक्टिव मामला है।  वहीं 10 लाख 65 हजार 491  मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13779  मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button