Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

Republic Day 2022: जम्मू-कश्मीर के लिए ऐतहासिक पल, 30 साल बाग श्रीनगर के लाल चौक में घंटाघर पर फहराया गया तिरंगा

श्रीनगर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में क्लॉक टॉवर के शीर्ष पर स्थानीय लोगों द्वारा पहली बार तिरंगा फहराया गया।

73 वें गणतंत्र दिवस पर लाल चौक क्षेत्र में ध्वजारोहण किया गया. इसके अलावा भारत की आजादी के बाद पहली बार श्रीनगर में घंटाघर (घण्टा घर) के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।

30 साल बाद फहराया तिरंगा

यह निस्संदेह एक ऐतिहासिक क्षण था। क्योंकि श्रीनगर लाल चौक में घंटाघर के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया था।भाजपा के वरिष्ठ नेता ने 1992 में घाटी में उग्रवाद के चरम पर लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। तब से यह स्थान दशकों से विवादास्पद विषय रहा है, हाल ही में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने किया गया।

दो स्थानीय कार्यकर्ताओं, साजिद यूसुफ शाह और साहिल बशीर को एक क्रेन के द्वारा घंटाघर के ऊपर ले जाया गया, जब उन्होंने झंडा फहराया।

लाल चौक का महत्व

कश्मीर की राजनीति में लाल चौक स्थित घंटाघर का बहुत महत्व है। घंटाघर के ऊपर तिरंगा फहराने के लिए अतीत में कई प्रयास किए गए लेकिन हमेशा असफल रहे। क्षेत्र की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद भी प्रशासन ने हर बार अनुमति देने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Back to top button