ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

महतारी वंदन की 31वीं किस्त से सावित्री के चेहरे पर आई खुशी, बोलीं- ‘विष्णु भैया की मदद बड़ा सहारा’

जांजगीर-चांपा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का आधार बन रही है।

योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। नियमित मिलने वाली यह राशि महिलाओं को अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में सहयोग करने का भरोसा दे रही है।

जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड के ग्राम अमोरा निवासी श्रीमती सावित्री यादव भी योजना की लाभार्थी हैं। उन्हें महतारी वंदन योजना की 31वीं किस्त के रूप में 1,000 रुपए की राशि मिल चुकी है। राशि मिलने पर उनके चेहरे पर खुशी और संतोष नजर आया।

आर्थिक चिंता हुई कम

सावित्री यादव ने बताया कि महतारी वंदन योजना उनके लिए सिर्फ आर्थिक सहायता पाने का माध्यम नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सहारा है। हर महीने मिलने वाली राशि से वे घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करती हैं। जरूरत नहीं होने पर कुछ राशि बचाने का प्रयास भी करती हैं।

उन्होंने कहा कि नियमित आर्थिक सहायता मिलने से जरूरी खर्चों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम हुई है। इससे उन्हें आर्थिक निर्णय लेने में भी आत्मविश्वास मिला है।

‘हमारे जैसे परिवारों के लिए बड़ा सहारा’

31वीं किस्त मिलने पर सावित्री ने कहा, “विष्णु भैया की यह मदद हमारे जैसे परिवारों के लिए बड़ा सहारा है। हर महीने मिलने वाली राशि से घर की जरूरतें पूरी करने में मदद मिलती है। यह किस्त सिर्फ आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि भरोसा और संबल है।” उन्होंने कहा कि योजना से परिवार की आर्थिक चिंता कम हुई है और भविष्य को लेकर विश्वास बढ़ा है।

महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी मजबूत कर रही है। सावित्री यादव जैसी महिलाओं के अनुभव बताते हैं कि योजना की राशि घरेलू जरूरतों में सहयोग के साथ आत्मनिर्भरता और बेहतर भविष्य की उम्मीद का आधार बन रही है। राज्य सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए योजना के जरिए इस दिशा में लगातार काम कर रही है।

Related Articles

Back to top button