छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

13 सूत्रीय मांगों को लेकर सरपंच संघ धरने पर, पढ़िए पूरी ख़बर


गोपाल शर्मा@जांजगीर चाम्पा. अपनी 13 सुत्रीय मांगों को लेकर जांजगीर जिले के नवागढ़ ब्लाॅक में सरपंच संघ धरने पर चला गया है। संघ ने मुख्यमंत्री से पंचों के वेतन में वृद्धी,सरपंचों को पेंशन के साथ ही 50 लाख तक के सभी कामों की कार्य एजेंसी पंचायतों को बनाने की मांग की मांग की है।

सरकारी कर्मचारियों के बाद अब सरपंच संघ ने भी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 13 सुत्रीय मांगो को लेकर जांजगीर जिले के नवागढ़ में उनके द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। संघ की मांग है,कि सरकार पंचों के वेतन में वृद्धि करें ,सरपंचो को पेंशन दिया। इसके साथ ही 50 लाख रुपए तक के कार्यों की निर्माण एजेंसी पंचयतों को बनाया जाए। इसके अलावा और भी कई मांगे शामिल है।

अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी धमकी

सरपंच संघ ने कहा है कि मांग पूरी नहीं होने की स्थिती में उनके द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button