Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
देश - विदेश

परिणीति की शादी के लिए एक्साइटेड हुईं सानिया मिर्जा, संगीत फंक्शन में रंग जमाएंगे ये सिंगर

परिणीति चोपड़ा जल्द ही राघव चड्ढा की दुल्हनिया बनने जा रही हैं। उदयपुर में शाही वेडिंग सेरेमनी में परिणीति और राघव सात फेरे लेंगे। परिणीति की बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर उन्हें बधाई दी है। उन्होंने परिणीति के लिए एक स्पेशल मैसेज भी लिखा है।

परिणीति की शादी के लिए उनकी बेस्ट फ्रेंड सानिया मिर्जा (Sania Mirza) भी बहुत एक्साइटेड हैं।

सानिया मिर्जा और परिणीति चोपड़ा एक-दूसरे के बेहद करीब हैं। दोनों बेस्ट फ्रेंड हैं। परिणीति के इस खास दिन पर टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। 

तस्वीर को शेयर करते हुए सानिया ने कैप्शन में लिखा, “बधाई हो ब्यूटीफुल गर्ल। अब तुम्हें सबसे बड़ी झप्पी देने की मेरी बारी है।” सानिया ने हंसी वाली इमोजी के साथ परिणीति को टैग भी किया है।

शुरू हुई परिणीति-राघव की प्री-वेडिंग सेरेमनी

23 सितंबर 2023 से परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। एक फोटोग्राफर ने लीला पैलेस से कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं, जिससे उनके प्री-वेडिंग फंक्शन एन्जॉय कर रहे मेहमानों की झलकियां देखी जा सकती हैं। छत पर परिणीति के पिता, भगवंत मान समेत कई लोग नजर आ रहे हैं। 

Related Articles

Back to top button