रायपुर

Raipur: गिरा तापमान, लोगों को मिली गर्मी से राहत, मानसून की दस्तक के साथ प्रदेश में सुहाना हुआ मौसम, भारी बारिश की संभावना

रायपुर।  (Raipur) छत्तीसगढ़ में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से कई जिलों  में भारी बारिश हुई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली. राजधानी में 6 डिग्री कम तापमान दर्ज किया गया.

बुधवार और गुरूवार को हुई बारिश से रायपुर का अधिकतम बारिश होने के बाद रायपुर Raipur) में अधिकतम तापमान 28 डिग्री, माना में 27.6 डिग्री, बिलासपुर में 27.4 डिग्री, पेंड्रा रोड में 28 डिग्री, अंबिकापुर में 29.1 डिग्री, जगदलपुर में 27 डिग्री, दुर्ग में 31.4 डिग्री और राजनांदगांव में सबसे अधिक 34 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. इसी के साथ राजानांदगांव सबसे गर्म रहा.

(Raipur)मौसम विभाग के मुताबिक, एक द्रोणिका उत्तर पंजाब से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तर झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है. एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड के ऊपर 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. एक द्रोणिका झारखंड से अंदरूनी ओडिशा होते हुए तटीय आंध्र प्रदेश तक 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक स्थित है. एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका झारखंड से उत्तर गुजरात तक उत्तर छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश होते हुए 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है.

Related Articles

Back to top button