छत्तीसगढ़रायगढ़

आसमान से बरसी आफत, आकाशीय बिजली गिरने से 1 किसान की मौत

नितिन@रायगढ़. थाना चक्रध्रनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुरदा में आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट के आसपास खेत मे काम कर रहे एक कृषक पर आसमानी आफत(गाज) गिर गई। जिससे कृषक की मौके पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक़ 10 बजे से धान के खेत मे काम कर रहा था। इसी दौरान बारिश शुरू हो गई। घण्टे दो घण्टे बाद जब बारिश कुछ कम हुई तब वह वापस खेत में काम करने चला गया। इसी बीच कुछ समय में गर्जना हुई और मृतक़ मनोज यादव कुकुरदा उम्र लगभग 35 वर्ष को अपनी चपेट में ले लिया।

गाज गिरने से मृतक़ मनोज यादव का शरीर झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। फिलहाल सूचना मिलने पर चक्रध्रनगर पुलिस की सहायता से मृतक़ का शव पंचनामा के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। बताया जा रहा है कि मृतक़ के दो छोटे बच्चे हैं।।

Related Articles

Back to top button